फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत : महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाली गर्म लोहे की रॉड, हालत गंभीर

Sun, 03 Jun 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोप में दलित अधेड़ महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया, इससे भी कुछ हासिल नहीं हुआ तो महिला के निजी अंगों पर गरम लोहा दागा गया। वह दर्द के मारे कराहती रही लेकिन दरिंदों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 
विज्ञापन


मानवता को शर्मशार और हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली यह घटना यूपी के जौनपुर में घटी है। घटना का खुलासा रविवार को महिला की हालत खराब होने पर हुआ। अभी वह जौनपुर जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

पुलिस इस मामले में पहले तो टालमटोल करती रही बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की 55 वर्षीय महिला अपनी ममेरी बहन धनरा देवी के बेटे किशन की शादी में शामिल होने बांकी गांव गई थी। शादी 27 मई को थी। शादी बीतने के बाद वह पास के ही दूसरे गांव में अपनी बहन के घर चली गई। वहां से 29 मई को अपने घर लौट गई।
विज्ञापन


इसी बीच जिसके घर वह शादी में गई थी, उसके यहां से गहने चोरी हो गए। इसका संदेह फुफेरी बहन पर ही था। गांव के कुछ लोग 30 मई को महिला के घर गए और उसे किसी बहाने से बुलवाकर बांकी ले आए। उससे कहा कि सोने की चेन, मांगटीका, नथिया और चांदी की करधनी चोरी हो गई है।

सोखा ने बताया है कि तुमने ही चोरी की है। चुपचाप गहने दे दो नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। महिला ने गहने चुराने से इनकार किया तो परिवार वालों ने उसकी पिटाई की। 
विज्ञापन

गहना चोरी के आरोप में सगे लोगों ने ही दिया जख्म

आरोप है कि अगले दिन 31 मई को उसके कपड़े शरीर से उतार दिए गए और गरम लोहे से उसके शरीर के कई हिस्सों को दागा गया। इतने से भी जी नहीं भरा तो गर्म लोहे को उसके निजी अंगों में डाल दिया गया।

आसपास से कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। बगल के गांव में रहने वाली उसकी बहन को सूचना मिली तो वह किसी तरह उसे लेकर गांव आई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित महिला को थाने ले जाया गया लेकिन उसकी दशा देखने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय यह कहकर लौटा दिया कि अगले पक्ष को बुलवाया जाएगा। वह भी तहरीर देगा तो दोनों तरफ से मुकदमा किया जाएगा।

दो जून को पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने साहबलाल, उसके बेटे मनोज निवासी ताहिरपुर और बांकी गांव निवासी पिंकी व सरोजा के खिलाफ एनसीआर दर्ज की।

एसपी केके चौधरी का कहना है कि पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गरम लोहे से दागने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में लोहे से दागने की पुष्टि हुई तो अन्य धाराएं भी तरमीम कर ली जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें