CTET Exam 2024 : सीटेट की परीक्षा के दौरान वाराणसी में रविवार को एक अभ्यर्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने पूरा सच उगल दिया।
वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के धरमवीर नगर कॉलोनी में स्थित न्यू आइडियल इंग्लिश स्कूल में सीटेट की परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे परमानंदपुर शिवपुर निवासी कमलेश वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा पकड़ा गया।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान आशंका होने पर जब उसका आधार कार्ड चेक किया गया तो सामने आया कि वह फर्जी आधार कार्ड बनवा कर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसे परीक्षा केंद्र से पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की गई। कमलेश वर्मा ने बताया कि मैं सुबोध कुमार वर्मा पुत्र संतोष कुमार व माता आशा देवी निवासी टोडरपुर जनपद मैनपुरी से बातचीत करके 20, 000 रुपये नकद लेकर परीक्षा देने के लिए आया था। सुबोध कुमार जिसका सीटेट (CTET) का रोल नंबर 230022105 था।
रविवार को परीक्षा के दौरान जब बायोमेट्रिक मिलान किया गया तो युवक पकड़ में आ गया। सूचना पर चितईपुर प्रभारी निरीक्षक पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटे।