फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ धाम : यलो जोन के चार गेस्ट हाउस कराए गए बंद, बगैर लाइसेंस के हो रहे थे संचालित

Sun, 07 Jul 2024 12:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बगैर लाइसेंस के संचालित हो रहे यलो जोन के चार गेस्ट हाउस बंद कराए गए। संचालकों को कहा गया है कि वह लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को पूरा किए बगैर यदि गेस्ट हाउस खोलेंगे तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र के येलो जोन में बगैर लाइसेंस के संचालित चार गेस्ट हाउस को शनिवार को पर्यटन विभाग ने बंद करा दिया। इनमें आनंद कानन गेस्ट हाउस, मां पीतांबरा होम स्टे, आर्यन होम स्टे और लक्ष्मी नारायण पेइंग गेस्ट हाउस शामिल हैं।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग, पुलिस, नगर निगम, वीडीए और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार की दोपहर विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र के येलो जोन के गेस्ट हाउस, लॉज और होटलों का औचक निरीक्षण किया। 

पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत ने बताया कि येलो जोन के 10 गेस्ट हाउस की चेकिंग की गई। इनमें से छह मानक के अनुरूप संचालित होते हुए मिले, जबकि चार बगैर लाइसेंस के चल रहे थे। इसलिए उन चारों को बंद करा दिया गया है। 
विज्ञापन


संचालकों को कहा गया है कि वह लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को पूरा किए बगैर यदि गेस्ट हाउस खोलेंगे तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई शहर के अलग-अलग इलाकों में आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें