घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
बीए फाइनल की छात्रा की छात्रा घर से शौच के लिए जा रही थी। वह कुछ दूर आगे गई थी कि तभी पड़ोस का ही एक युवक ने युवती को अकेला देख उसका हाथ पकड़ कर घर में खींच ले गया।
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ रविवार की रात पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर युवती के पिता और चाचा युवक को पकड़ने गए तो उसने चाकू मारकर घायल कर दिया।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो अन्य की तलाश है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी बीए फाइनल की छात्रा (23) रविवार की रात को लगभग दो बजे घर से शौच के लिए जा रही थी।
वह कुछ दूर आगे गई थी कि तभी पड़ोस का ही एक युवक ने युवती को अकेला देख उसका हाथ पकड़ कर घर में खींच ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवती के पिता और चाचा भी मौके पर पहुंच गए।
पिता ने जब प्रतिरोध किया तो आरोपी बृजेश ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को घायल कर युवक भागने का प्रयास कर रहा था कि तब तक गांव के लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने बृजेश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद चाकू समेत जीयनपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
साथ ही घायलों को सीएचसी हरैया में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में युवती ने बृजेश, दिनेश और बसंतू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गिरफ्तार बृजेश का चालान कर दिया है।