फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की चेन छीनने पर बदमाशों से भिड़ा बड़ा भाई, सरेराह गोली मार दी

Fri, 04 May 2018 11:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में गुरुवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने शादी में जा रहे बाइक सवार से लूट का विरोध करने पर उसके साथ जा रहे युवक के बड़े भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों की गोली से युवकों के साथ जा रही महिला भी घायल हो गई। उसे वाराणसी रेफर किया गया है। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।  
विज्ञापन


जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मझली निवासी विजयी राजभर का पूरा परिवार एक शादी में शामिल होने जा रहा था। परिवार के सदस्य तीन बाइकों पर सवार थे। सुनील राजभर (35) पुत्र विजयी राजभर तथा छोटा भाई मनीष राजभर एक बाइक पर थे।

जबकि तीसरा भाई सूरज राजभर अपनी चाची शांति देवी (50) के साथ दूसरी बाइक पर सवार था और तीसरी बाइक पर सुनील का मौसेरा भाई भी सवार था। सभी अपने फुआ के घर मिर्जापुर गांव के कुटी मौजा निवासी रामसवेक राजभर की पुत्री की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


तीनों मिर्जापुर पानी टंकी के पास पहुंचे कि पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने मनीष को ओवरटेक किया व तमंचा दिखा कर रोक लिया। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने मनीष के गले की चेन छीनने की कोशिश की तो मनीष के पीछे बैठा बड़ा भाई सुनील बदमाशों से भिड़ गया इस पर एक बदमाश ने उसके सिर में गोली मार दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

सरेराह गोली चलने से फैली दहशत

वारदात के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

उसी समय सूरज की बाइक आती दिखी जिस पर बदमाशों ने उस पर भी गोली चला दी, जो सूरज के पीछे बैठी उसकी चाची शांति देवी के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

ग्रामीणों ने सुनील और उसकी चाची को मिर्जापुर स्थित पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया और शांति देवी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

उधर, वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने पीएचसी के सामने तियरा-प्यारेपुर मार्ग पर मृतक का शव रखकर जाम कर दिया। जानकारी होने  पर एसडीएम जखनियां विजय शंकर तिवारी, सीओ भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैँ, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम चल रहा था। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी और मामले का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें