कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। आरक्षण केंद्र व पार्सल कार्यालय पर गहनता से जांच की गई। विजिलेंस की छापेमारी से दिन भर स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। दिवाली के मद्देनजर मुंबई, दिल्ली समेत विभिन्न माल की आवक तेज हो जाती है।
रेल राजस्व की चोरी की सूचना पर तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार की रात कैंट स्टेशन पहुंची थी। पार्सल पैकेटों की जांच के साथ आरक्षण केंद्र की भी जांच की। हालांकि आरक्षण में भी सब कुछ सामान्य रहा। प्लेटफार्म पर तैनात चेकिंग स्टॉफ से भी पूछताछ की।
आनंद विहार से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 01684 गतिशक्ति एक्सप्रेस अपने तय समय से दो घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर कानपुर और प्रयागराज होते हुए सुबह 11.55 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचती है। जो शनिवार को 2.07 बजे पहुंची। जिसके बाद यह 2.39 बजे अपने गंतव्य पटना के लिए रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार ट्रेन दिल्ली से सात मीनट की देरी से चली जिसके बाद आगे लाइन क्लीयर न मिलने की वजह से लगातार लेट होगी गई। अंत में वंदे भारत को पास कराने के लिए इसे आधे घंटे तक बनारस स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।