फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष चुने गए डॉ. संजय राय, डॉ. आरएन सिंह बने सचिव

Sat, 30 Oct 2021 09:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी डॉ. ओपी तिवारी ने वाराणसी शाखा का चुनाव संपन्न कराया। इसमें पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। 
विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस संघ) के द्विवार्षिक चुनाव में पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार को की गई। इसमें डॉ. संजय राय को अध्यक्ष और सचिव पद पर डॉ. राजेश्वर नारायन सिंह चुने गए। डॉ. सिंह वर्तमान समय में आईएमएस सचिव पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएमएस के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी डॉ. ओपी तिवारी ने वाराणसी शाखा का चुनाव संपन्न कराया। इसमें पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें अध्यक्ष पर डॉ. संजय राय, सचिव डॉ. राजेश्वर नारायन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कार्तिकेय सिंह, महिला उपाध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह सेंगर, सामान्य उपाध्यक्ष डॉ. मनोज दूबे, वित्त सचिव डॉ. संजय सिंह, संपादक डॉ. अमित सिंह और कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. विनय कुमार मिश्रा चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भी मौजूद थे।

चिकित्सकों के हितों की रक्षा प्राथमिकता
पीएमएस में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ संजय राय ने कहा कि चिकित्सकों के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। बताया कि कोविड के दौरान सरकारी चिकित्सकों ने सराहनीय कार्य किया है। जल्द ही समारोह आयोजित कर उन चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कोविड में विशेष कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों को शासन ने अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक किसी चिकित्सक को धनराशि नही मिली है। पीएमएस संघ सभी ऐसे चिकित्सकों को उनकी प्रोत्साहन राशि दिलवाने के लिए प्रयास करेगी। इसके अलावा पीएमएस संघ को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयों से सक्रिय चिकित्सकों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें