फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरनी में तारण हार का अवतरण

Sun, 25 Dec 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
क्रिसमस डे मनाया गया
विज्ञापन
शनिवार रात बारह बजते ही प्रभु यीशु का जन्म हुआ और शहर के गिरजाघरों में घंटे की आवाज गूंजने लगे। कैरल ‘सबके लिए है ये सुसमाचार, चरनी में आया तारण हार’ जैसे गीतों से प्रभु यीशु का गुणगान किया गया। इस दौरान सेंट मेरीज और लाल चर्च कैंट के साथ ही तेलियाबाग, सेंट थॉमस चर्च गिरिजाघर, सेंटपॉल सिगरा सहित अन्य चर्चों को रंग-बिरंगी बत्तियों से सजाया गया था। सबने मिलकर केक काटा। लोग एकदूसरे से गले मिले और हैप्पी क्रिसमस बोलकर बधाइयां दी।
विज्ञापन


क्रिसमस पर्व को लेकर कई दिनों से गिरजाघरों में क्रिसमस ट्री बनाने के साथ ही कैरल सांग सहित अन्य कार्यक्रम चल रहे थे। शनिवार को दिन भर लोग प्रभु यीशु जन्मोत्सव की तैयारियाें में लगे रहे। जैसे ही बारह बजा मसीही समुदाय का क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया।

इसके पहले गिरिजाघरों में प्रभु यीशु की स्तुति की गई। सेंट मेरीज चर्च में बिशप फादर यूजीन जोसफ ने प्रार्थना की और बाइबल का संदेश पढ़ा। उधर लाल गिरजा, सीएनआई चर्च, तेलियाबाग, सेंट पॉल चर्च सिगरा, सेंट थॉमस चर्च गिरिजाघर में भी क्रिसमस का उल्लास दिखा। उधर कैंट स्थित सेंट मेरीज चर्च परिसर में तीन दिवसीय मेला भी रविवार से शुरू होगा। यहां बच्चों के लिए झूले, लजीज व्यंजन, साज-सज्जा आदि के स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें