नवरात्र के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जुलाई से सितंबर के बीच कई बड़ी परियोजनाओं के पूरी होने के बाद उनका लोकार्पण किया जाना है। इसमें रिंग रोड, एसटीपी, जल जीवन मिशन योजना के काम सहित दो दर्जन परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परियोजनाओं की समीक्षा के बाद पीएम के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया जाएगा। माना जा रहा है कि अक्तूबर के दूसरे पखवारे में पीएम मोदी का वाराणसी दौरा तय हो सकता है। इस दौरान जनसभा के साथ ही लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम होना है।