कैंट रोडवेज बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। यात्रियों को एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा प्रदेश में 23 बस अड्डों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाना है। इसके पहले चारण में 17 बस अड्डों को विकसित करने का फैसला लिया गया है, जिसमें से एक वाराणसी कैंट रोडवेज भी है। अब बिड डॉक्यूमेंट का अपलोड संबंधित वेबसाइट पर भी नए सिरे से संशोधित रूप में किया जाएगा।
शारदीय नवरात्र मेला 7 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। लेकिन इस दौरान मिर्जापुर जिले के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। स्टेशन अधीक्षक अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि शारदीय नवरात्र के लिए रेलवे ने विंध्याचल में अतिरिक्त ट्रेन का ठहराव नहीं किया है। पहले से चल रही 18 ट्रेन ही यहां पर रुकेंगी, जिसमें रिजर्वेशन कराने वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे।