फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता परीक्षा में मैथ, रिजनिंग के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थी मैथ और रिजनिंग के सवालों में उलझे रहे। अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य अध्ययन के सवाल थोड़े आसान होने की वजह से राहत मिली। जिले में बने 87 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 40866 में से केवल 14872 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी और 25994 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा को लेकर केंद्रों पर अधिक सतर्कता दिखी। यहां गेट पर अभ्यर्थियों की मास्क चेकिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन भी कराया गया। इसके बाद ही अंदर दाखिला मिला। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक की परीक्षा के लिए केवल वाराणसी हीं नहीं बल्कि लखनऊ, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि जगहों से अभ्यर्थी सुबह आठ बजे ही केंद्रों पर पहुंच गए। दोपहर एक बजे जब पेपर छूटा तो केंद्रों के बाहर जाम जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें