रविदास घाट पर छात्रों का धरना।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय को खुलवाने की मांग धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। पिछले कई दिनों से धरना, प्रदर्शन, विरोध मार्च के बाद अब दिव्यांग (दृष्टिबाधित) छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संत रविदास गेट पर धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा।
संत रविदास गेट पर धरने पर बैठे छात्रों ने इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना की लहर खत्म होने के बाद विद्यालय को पूर्ण तरीके से 12 वीं कक्षा तक संचालित किया जाए। हनुमान प्रसाद अंध विद्यालय के बंद होने से केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों के साथ नेपाल के रहने वाले छात्र पढ़ते हैं।
विद्यालय बंद होने से छात्रों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। धरने पर बैठें करीब 40-45 की संख्या में छात्रों का कहना हैं कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।