फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास का पैसा दिलाने के नाम पर वृद्धा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखुदासपुर गांव निवास वृद्धा का बाइक सवारों ने दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया। खोजबीन के बाद भी वृद्धा का पता नहीं चला तो पति ने देर रात पौने दस बजे मेंहनगर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

शेखुदासपुर गांव निवासी चनपत चौहान नि:संतान हैं। सोमवार दिन में वह पत्नी लालमती को साइकिल पर बैठा कर दवा दिलाने मेंहनगर कस्बा गया था। शाम चार बजे वापसी के दौरान दौलतपुर नहर पटरी स्थित राइस मिल के पास बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोका। युवकों ने चनपत से कहा कि तुम्हारी पत्नी के नाम आवास का पैसा आया है। प्रधान जी बैंक पर बैठे हुए है और पत्नी को तत्काल बुलाया है। ताकि पैसा निकाला जा सके। यह कहते हुए बाइक सवारों ने लालमती को बाइक पर बैठा लिया और मेंहनगर की तरफ रवाना हो गए। चनपत भी साइकिल से पीछे-पीछे गया। वह मेंहनगर कस्बा स्थित बैंक पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इस पर उसने सोचा कि हो सकता है कि काम होने पर बाइक सवार उसकी पत्नी को घर छोड़ दिए हो। जिस पर वह वापस साइकिल से घर पहुंचा तो वहां भी उसकी पत्नी नहीं पहुंची थी। इसके बाद अपने स्तर से वह पत्नी की खोजबीन करने लगा। प्रधान से पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने उनकी पत्नी को नहीं बुलाया था और वे बैंक भी नहीं गए थे। कहीं पता नहीं चलने पर चनपत ने रात पौने दस बजे मेंहनगर थाने में पत्नी के अपहरण की तहरीर दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें