फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अशोक धवन बोले, वाराणसी का शहर दक्षिणी विधानसभा जनसंघ व भाजपा की प्राण है

Fri, 19 Apr 2024 09:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि संगीत के सभी बड़े घराने शहर दक्षिणी विधानसभा में आते हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति चौपाल एवं नमो युवा चौपाल का कार्यक्रम प्रगति पर है। 
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत शहर दक्षिणी विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय में हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी एवं लोकसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी, टीएस जोशी ने नारियल फोड़कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक धवन ने कहा कि शहर दक्षिणी विधानसभा जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी का प्राण है। उन्होंने कहा कि पुरा चुनाव बूथ केंद्रित होता है। उन्होंने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता।

शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि शहर दक्षिणी विधानसभा में बाबा विश्वनाथ विराजते हैं। बाबा काल भैरव, मां अन्नपूर्णा भी दक्षिणी विधानसभा में विराजती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की सबसे बड़ी साड़ी मंडी हो, दवा मंडी हो, सर्राफा मंडी या किराना मंडी हो, सभी दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में है।
विज्ञापन


मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी सतीश द्विवेदी ने कहा कि संगठन गति प्रदान करने के लिए चार चीजों की जरुरत  होती है कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय एवं कोष। कहा कि इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी से प्रत्याशी हैं। 

उन्होंने कहा कि ये चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। कहा कि प्रत्येक बूथ पर 370 मतों की लीड लेकर पीएम मोदी को रिकॉर्ड मतों से जीताना है।

संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र ने किया। 

इनकी रही उपस्थिति
पूर्व महानगर अध्यक्ष टीएस जोशी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, विधानसभा संयोजक आलोक श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी बृजनंदन, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, वैभव कपूर, सतीश पांडेय, नलिन नयन मिश्र, गोपाल जी गुप्ता, संदीप चौरसिया, संदीप केशरी, डॉ. रचना अग्रवाल, दिलीप साहनी, रोशन गुजराती सहित सभी पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें