फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: चीनी मांझे की चपेट में आया बाइक सवार, गला कटने से हालत गंभीर

Sun, 03 Oct 2021 07:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मांझे से कटी गर्दन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में चीनी मांझे की बिक्री पर पूरी तरह रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन फिर भी लोग इससे पतंग उड़ा रहे हैं। रविवार को बाइक से जा रहे युवक की गर्दन में चीनी मांझा फंस गया, जिससे उसका गला कट गया। युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया और उसके गले से खून बहने लगा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, अशोक नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार उर्फ मिठू(32) दोपहर में बाइक से पड़ाव की ओर जा रहा था। इस दौरान राजघाट पुल पर चौथे नंबर पिलर के पास पतंग के साथ उड़ कर आया चीनी मांझा अमित की गर्दन से लिपट गया। जब तक अमित कुछ करता तब तक मांझे से उसकी गर्दन कट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह असंतुलित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर मंडलीय अस्पताल पहुंचे अमित के परिजनों ने उसको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पतंग उड़ाने वालों की राजघाट पुल पर लग रही भीड़
पतंगबाजी के शौकीनों की इन दिनों राजघाट पुल पर सुबह से शाम तक भीड़ लग रही है। पुल के पिलर नंबर एक से पांच तक के बीच पतंग उड़ाने वाले राहगीरों की बिना चिंता किए पतंग उड़ा रहे हैं। आदमपुर और रामनगर पुलिस पुल पर पतंगबाजी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें