फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमोः जिला अध्यक्षों की हुई घोषणा, बनारस में अमन सोनकर को कमान, देखें काशी क्षेत्र की पूरी सूची

Fri, 27 Aug 2021 09:53 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी महानगर में रजत जायसवाल, जबकि वाराणसी जिला में अमन सोनकर को कमान सौंपी गई है। वाराणसी में डेढ़ साल से  जिलाध्यक्ष का पद खाली था। 
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)  के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने लखनऊ बृहस्पतिवार को नामों का एलान किया। वाराणसी महानगर में रजत जायसवाल, जबकि वाराणसी जिला में अमन सोनकर को कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


चुनावी चौसर की तैयारियों में जुटी सत्तासीन भाजपा ने वाराणसी के युवाओं को रिझाने के लिए दलित और पिछड़ा दाव चला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष अमन सोनकर को बनाया गया है और महानगर अध्यक्ष की कमान रजत जायसवाल को सौंपी गई है। डेढ़ साल से खाली चल रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर अमन की नियुक्ति के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी।

              काशी क्षेत्र की सूची

  • वाराणसी महानगर- रजत जायसवाल
  • वाराणसी जिला- अमन सोनकर
  • मछलीशहर (जौनपुर) - अखिल प्रताप सिंह
  • चंदौली- आशीष रघुवंशी
  • गाजीपुर- विश्व प्रकाश अकेला कुशवाहा
  • भदोही- कपिल मिश्रा
  • सुल्तानपुर- चंदन नारायण सिंह
  • अमेठी- विपुव मिश्रा
  • गंगापार- नवीन पटेल
  • प्रतापगढ़- अंशुमान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का दलित और पिछड़ा दांव

वाराणसी में भाजयुमो का जिलाध्यक्ष अमन सोनकर को बनाया गया है और महानगर अध्यक्ष की कमान रजत जायसवाल को सौंपी गई है।  अमन सोनकर एक साल से ज्यादा समय से जिला संयोजक की भूमिका में थे। सोशल इंजीनियरिंग को साधने में जुटी भाजपा ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चयन में दलित चेहरे को तरजीह दी।

उधर, महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष रजत जायसवाल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर पिछड़ा वर्ग के युवाओं को संदेश देने की कोशिश की गई है। फिलहाल, भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी से लेकर मोर्चा तक के अध्यक्ष पद पर ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य की अनदेखी भी चर्चा का विषय है। यहां बता दें कि अप्रैल 2020 में भाजयुमो के तत्कालीन जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता को शराब तस्करी में लिप्त पाए जाने के बाद हटा दिया गया था। इसके बाद से ही जिलाध्यक्ष का पद खाली था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें