फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतरत्न सरदार पटेल का परिनिर्वाण दिवस मनाएगा अपना दल (S)

Fri, 08 Dec 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
लखनऊ में पार्टी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निकाय चुनाव के बाद अपना दल (सोनेलाल) की पहली मासिक बैठक  में यह तय हुआ कि 15 दिसंबर को भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर मनाया जाएगा। यह बैठक गुरवार को लखनऊ में हुई।
विज्ञापन


हर जिले में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्य अतिथि पार्टी की संरक्षिका केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश की अखंडता के लिए सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

 बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 25 दिसंबर को कौशांबी में राजा बिजली पासी की जयंती मनाई जाएगी। सदस्यता अभियान और तेज किया जाएगा। सदस्यता अभियान रथ जनपदवार भ्रमण करेगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त जिलेवार पार्टी के कामकाज की समीक्षा की गई।  इस मौके पर पार्टी के बदायूं के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें