फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम में यूपी के अब्दुल और आरिफ ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर के जीवनदीप शिक्षण संस्थान में 26वें अखिल भारतीय फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट की शुक्रवार से शुरुआत हुई। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अनिल कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। अंतरराष्ट्रीय कैरम महासंघ के महासचिव वीडी नारायण ने कहा कि कैरम खेल तेजी से ऊंचाइयां को छू रहा है। दुनिया के 25 देश यह खेल खेलते हैं।
विज्ञापन

भारतीय कैरम संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन 19 राज्य, रिजर्व बैंक, जीवन बीमा निगम सहित 10 सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों से 230 खिलाड़ियों के बीच देर रात 96 मुकाबले हुए। महाराष्ट्र के विकास ने पीएसपीबी के विजय को 24-4 25-5 स्कोर से, मणिपुर के माधव सिंह ने यूपी के मोहम्मद शालू को 25-10, 25-0 स्कोर से, महाराष्ट्र के इरशाद अहमद ने दिल्ली के नावेद अहमद को 25-9, 17=0 स्कोर से, जैन इरीगेशन के योगेश कुमार ने महाराष्ट्र के साजिद करके को 25-0, 7-25 स्कोर से, महाराष्ट्र के रियाज अकबर अली ने दिल्ली के शिवानंद को 23-7, 25-4 स्कोर से, एलआईसी दिल्ली के बाबू ने राजस्थान के रोशन अली को 25-0, 21-6 से, पीएसपीबी के मोहम्मद गुफरान ने पंजाब के हरजीत सिंह को 25-0, 25-0 से, यूपी के अब्दुल रहमान ने अरुणाचल प्रदेश के नैनो मांगा को 25-0 25-0 से, बीएसएनएल के मोहम्मद हकीम ने यूपी के शिवदयाल यादव को 25-2, 20-18 से, पीएसपीबी के श्रीनिवास ने केरला के सानू को 25-02, 25-11 से, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया वी आकाश ने झारखंड के राशिद को 20-12, 25-7 से, जैन इरिगेशन के अनिल दिलीप मुंडे ने गुजरात के जतिन सोलंकी को 25-5 22-21 से, सीएनजी के राजू ने यूपी के गौरव गुप्ता को 25-0, 25-20 से और यूपी के मोहम्मद आरिफ ने बीएसएनल के त्रिवेंद्र को 25-0 25-0 से पराजित करके अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें