सोहाल प्रति पीस पांच रुपये, ब्रेड पकौड़ा 10 रुपये, छोला समोसा प्रति प्लेट 20 रुपये, टिक्की प्रति प्लेट 25 रुपये दर्शाने होंगे। अधिकारियों के अनुसार अलग अलग शहरों से आयोग ने जायकों की कीमतों का आंकड़ा हासिल करने के बाद ही रिपोर्ट जारी किया है। बनारसी मलइयो, ठंडई और लस्सी का दाम सूची में नहीं है।
चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित दर
- गुलाब जामुन - 15 रुपये प्रति पीस
- बर्फी- 10 रुपये प्रति पीस
- कटलेट प्रति पीस- 15 रुपये
- नमकीन प्रति प्लेट- 10 रुपये
- लौंगलता- 15 रुपये प्रति पीस
- जूस एक पाव -25 रुपये
- दूध प्रति पैकेट आधा किलो- 29 रुपये
- राजभोग, रसमलाई- 24 रुपये प्रति पीस
- पानी प्रति बोतल एक लीटर- 20 रुपये