फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: चुनावी सरगर्मी में गरमाया खादी कपड़ों का बाजार, नेता-कार्यकर्ता ठाटबाट के लिए खरीद रहे

Sun, 16 Jan 2022 10:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
खादी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चुनाव हो और खादी की मांग न हो ऐसा संभव नहीं हो सकता। चुनाव आते ही खादी के कपड़े की मांग बढ़ जाती है। जनता के बीच जाने से पहले नेता और कार्यकर्ता अपनी ठाटबाट के लिए खादी का कुर्ता पजामा, वूलेन सदरी, सिल्क सदरी आदि खरीद रहे हैं।

विज्ञापन


इससे खादी बाजार में तेजी आई है। दुकान संचालकों का कहना है कि चुनाव के लिए खादी बाजार भी तैयार है, खादी के कई वैरायटी  के कपड़े उपलब्ध हैं। ठंड ज्यादा होने से वूलेन सदरी की ज्यादा खरीद हो रही है। जिले में खादी ग्रामोद्योग और गांधी आश्रम की 62 दुकानें हैं। मिंट हाउस, मलदहिया, शिवाला, अस्सी आदि जगहों पर खादी के कपड़ों की बिक्री हो रही है।

कपड़े    दाम
ऊनी सदरी    900 से चार हजार तक
जैकेट    800 से तीन हजार तक
सिल्क की सदरी    900 से 1500 तक
कुर्ता    400 से 2000 तक
विज्ञापन

खादी के कपड़ों की 15 से 20 फीसदी मांग बढ़ी है। चूंकि अपने यहां अंतिम चरण में चुनाव है इसलिए अब खरीदारी शुरू हुई है। अगले कुछ दिनों में बाजार में और तेजी की उम्मीद है। - धीरेंद्र सिंह भाटी, खादी ग्रामोद्योग आयोग निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें