फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से उतरने में महिला सिपाही की मौत: ड्यूटी कर घर लौट रही थी, पांच मिनट रोकी गई पनवेल एक्सप्रेस 

Fri, 24 Sep 2021 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

महिला सिपाही इस समय वह लखनऊ एसपी कार्यालय में तैनात थी। वह रोजाना ट्रेन से ही आती-जाती थी। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी करने के लिए आगरा इंटरसिटी से लखनऊ गई थी।
विज्ञापन
उन्नाव रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव रेलवे जंक्शन से रनथ्रू गुजर रही गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार कुछ धीमी हुई तो महिला सिपाही ने उतरने का प्रयास किया। वह प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच में चली गई। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। यात्रियों के शोर पर ट्रेन रोकी गई। इस दौरान पांच मिनट ट्रेन रुकी रही। 
विज्ञापन


पीडीनगर निवासी संदीप चौहान की पत्नी प्रीती (31) पुलिस विभाग में आरक्षी थी। इस समय वह लखनऊ एसपी कार्यालय में तैनात थी। वह रोजाना ट्रेन से ही आती-जाती थी। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी करने के लिए आगरा इंटरसिटी से लखनऊ गई थी।
विज्ञापन

शाम को वह गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस रनथ्रू एक्सप्रेस से वापस लौट रही थी। ट्रेन स्टेशन पर न रुकने से उसने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। वह ट्रैक और ट्रेन के बीच में चली गई। इससे वह कट गई। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई।

शव के टुकड़े हो जाने से बिना ट्रेन जाए निकाला जाना संभव नहीं था। पांच मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन जाने के बाद ही शव के टुकड़े निकाले गए। मृतका की छह साल पहले शादी हुई थी। पांच साल एक लड़का है। जीआरपी एसओ अविनाश कुमार ने बताया कि रनथ्रू ट्रेन से उतरते समय महिला की ट्रैक पर जाने से मौत हुई है।   

बांगरमऊ कोतवाली में भी रही तैनात 
महिला सिपाही प्रीती लखनऊ से पहले जिले की बांगरमऊ कोतवाली में भी तैनात थी। उसके बाद वह लाइन आ गई थी। उसके बाद न्यायालय परिसर में उसकी ड्यूटी लगाई जाती थी। बाद में मई 2021 में लखनऊ तबादला हो गया था। कानपुर में मायका व पीडीनगर में ससुराल होने से वह रोजाना ट्रेन से आती-जाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें