फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़, लंबी कूद, वालीबाल में दिखाया दम

विज्ञापन
इंटरलॉकिंग पर दौड़ के लिए तैयार खड़ी जीजीआईसी छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया। कबड्डी, लंबी कूद, दौड़ में प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार के पार्किंग ग्राउंड में किया गया। इसमें कस्बे के श्याम लाल इंटर कालेज (एसएलआईसी) व राजकीय बालिका इंटर कालेज (जीजीआईसी) के 70 छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, लंबी कूद एवं भारोत्तोलन में प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम, बिंद कुमार द्वितीय व अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में अमृता ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा व शिवांकी ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में विजय प्रथम, बिंद कुमार द्वितीय व अंश कुमार साहू तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में सुधा प्रथम, प्रिया द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंश प्रथम, बिंद द्वितीय व सौरभ रावत तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में सुधा अव्वल, प्रिया द्वितीय व मंजू तृतीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक में मुस्कान प्रथम, नाजिया द्वितीय व हंसिका तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में श्यामलाल इंटर कालेज व जैतीपुर कालेज के छात्रों के बीच हुई। इसमें श्यामलाल इंटर कालेज के छात्र प्रथम रहे। जगह के अभाव में वालीबाल प्रतियोगिता नहीं हो सकी। मोहान विधायक बृजेश रावत ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजेता तिवारी ने बताया कि सभी विजेता जिले पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। नवाबगंज कराटे अकादमी कोच अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग ने दौड़ के साथ कबड्डी के लिए भी इंटरलॉकिंग के बगल में एक छोटा स्थान दिया था। दौड़ या अन्य प्रतियोगिताएं इंटरलॉकिंग ट्रैक पर नहीं कराई जा सकती हैं। इसमें प्रतिभागियों को चोट लगने की आशंका होती है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजेता तिवारी ने बताया कि पूर्व में दूसरी जगह प्रतियोगिता कराई जानी थी लेकिन पानी भरने से खेल नहीं हो सके। विभाग ने मात्र 12 हजार का बजट दिया था। जिसमें सभी व्यवस्थाएं करानी थीं। वहीं आनन-फानन कार्यक्रम होने से कई विद्यालयों में पूर्व सूचना न होने के चलते खिलाड़ी बच्चे प्रतिभाग करने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें