फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन और पूजन कर कन्याओं को कराया भोज

विज्ञापन
कल्याणी मंदिर में अष्टमी पर हवन करते कमेटी के पदाधिकारी व भक्त। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बुधवार को मां के उपासकों ने आठवें स्वरूप महागौरी देवी की पूजा-अर्चना की। कल्याणी मंदिर सहित कई मंदिरों व घरों में लोगों ने हवन किया। कन्या पूजन कर भोज कराया।
विज्ञापन

शहर के कल्याणी देवी मंदिर, बड़े दुर्गा मंदिर, पूर्णादेवी धाम, बक्सर के चंद्रिका देवी धाम, नवाबगंज कुसुंभी स्थित कुशहरी देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर में मां का भव्य श्रृंगार कर कपाट खोले गए। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महाआरती की गई। देवी मंदिरों में भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर समिति सदस्य व पुलिस जवान भीड़ को लाइन में लगवाकर मंदिर में प्रवेश दिलाते रहे। भक्तों ने मेवा मिष्ठान, फल, चुनरिया मां के चरणों में भेंट कर सुख व समृद्धि मांगी। भक्तों ने कन्याओं को सम्मान के साथ घर बुलाया फिर पैर धुलकर घर के आंगन में भोज कराया। इसके बाद दक्षिणा देकर आदर भाव के साथ विदा किया। वहीं महिला भक्तों ने देर रात तक मंदिरों व घरों में भजन कीर्तन किए। महाआरती व जयकारों की गूंज से हर तरफ माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें