फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों को विधानसभा चुनाव जीतने के टिप्स दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक फतेहपुर चौरासी के कांग्रेस पदाधिकारियों का बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रशिक्षक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने 2022 विधानसभा चुनाव जीतने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि आरएसएस और भाजपा शुरुआत से ही जनभावना के विरोध में रही है। कहा कि जब पूरा भारत अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आजादी के खिलाफ लड़ रहा था, तब आरएसएस और उनके नेता आजादी का विरोध कर रहे थे। इनका यह सच जनता के बीच में ले जाएं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस का त्याग व बलिदान देश को गौरवान्वित करने वाला है। प्रशिक्षक हर्ष बिसारिया ने सोशल मीडिया के महत्व, कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की कमियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक प्रो. यशपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन और पदाधिकारियों के संगठन संरचना और कार्य बताए और चुनाव में उसके महत्व को बताया। जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी को प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव प्रदीप कनौजिया, बांगरमऊ विधानसभा के फतेहपुर चौरासी के ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें