फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 केंद्रों में 12082 ने लगवाया बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोविड टीकाकरण में बुधवार को 16 केंद्रों में टीका लगाया गया। फतेहपुर चौरासी में सबसे अधिक 1700 लोगों ने टीका लगवाया। जबकि जिला महिला अस्पताल में 216 लोगों ने ही टीका लगवाया। बुधवार को जिले में 12082 लोग टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में रोजाना टीका लगवाने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को हुए टीकाकरण में सबसे अधिक फतेहपुर चौरासी में 1700 को टीका लगाया गया। अचलगंज में 321, असोहा में 1004, औरास में 682, बांगरमऊ में 752 व बिछिया में 784 लोग टीका लगवाने पहुंचे।
फतेहपुर चौरासी में 1700, गंजमुरादाबाद में 671 वहीं हसनगंज में 170 ग्रामीणों को टीका लगा। हिलौली में 840, मियागंज में 823, नवाबगंज में 761 व सफीपुर में 564 लोग टीका लगवाने पहुंचे। शुक्लागंज में 750, सुमेरपुर में 1580 व जिला पुरुष अस्पताल में 464 को टीका लगाया गया। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि 11139 को कोविशील्ड व 12082 को कोवैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें