फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर देश की संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशानिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट तक गए। यहां पर कुछ देर के लिए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा देश की सभी संपत्तियों को बेचने का काम किया जा रहा है। मोदी सरकार भारतीय रेल, एयरपोर्ट, खेल स्टेडियम, आयुध फैक्टरी, टेलीकॉम आदि राष्ट्रीय संपत्तियां बेच रही है। इसका युवक कांग्रेस विरोध करती है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी रजनीश कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव रविंद्र लोधी, जिला महासचिव यूसुफ फारूकी, विस्वास निगम, आतिफ इस्लाम, हसन रजा, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद आकिब, नीरज राजपूत, आफताब मेहंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें