पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते लखपत के परिजन।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। दयालखेड़ा गांव में रेलवे क्रासिंग के पास बरसात के पानी भरे गड्ढे में दूधिए का शव मिला। बुधवार शाम दूधिया चोकर लेने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी नाक में चोट का निशान मिला है। बेटे ने पिता को नशे का लती बता गिरने से मौत की संभावना जता तहरीर दी है।
भग्गाखेड़ा गांव निवासी लखपत (55) दूध बेचने का कारोबार करता था। बुधवार शाम वह चोकर लेने की बात कहकर घर से निकला था। रात 12.30 बजे उसका शव मगरवारा हाजीपुर संपर्क मार्ग पर दयालखेड़ा गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बरसात के पानी के गड्ढे में मिला। बेटा शुभम पिता का शव देख बेहाल हो गया। उसने बताया कि पिता नशे के लती थे। उसने नशे की हालत में गड्ढे में गिरने की आशंका जताई है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखपत के पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। तीनों बेटे अभी अविवाहित हैं। पति की मौत से अंजू का रो-रोकर बुरा हाल रहा।