फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं बार प्रदेश अध्यक्ष बने प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की प्रांतीय सामान्य सभा में प्रदेश की सभी शाखाओं के जिलाध्यक्ष व मंत्रियों ने हिस्सा लिया। प्रेम कुमार सिंह को लगातार पांचवीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

मोतीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई सभा के साथ द्विवार्षिक चुनाव भी हुए। कुंवर हीरेश सरन सक्सेना प्रदेश महामंत्री चुने गए। शैलेश श्रीवास्तव और सुरेश कुमार वाल्मीकि को प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया। प्रदीप कुमार चौहान प्रदेश संयुक्त मंत्री और भरत राय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी राजेश कुमार ने की। वहीं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने निदेशक प्रशासन द्वारा स्थानांतरण नीति के विपरीत किए गए ट्रांसफर को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने भी अपने विचार एवं प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें