डॉ. जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। डॉ. जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज में कौमी एकता सप्ताह के तहत पेंटिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें दो स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आल्हा गायन से हुई। गायक जयओम अवस्थी ने वीर रस की रचनाओं से लोगों में जोश भर दिया। बाद में पेंटिंग व वाद विवाद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका विषय विविधता में एकता था। प्रतियोगिता में डॉ. जीनाथजी के साथ श्यामकुमारी सेठ की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वाद विवाद के अंतिम निर्णय में श्याम कुमारी सेठ बालिका स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा अग्रिमा ने पहला स्थान, इसी स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा वैष्णवी ने दूसरा व डॉ. जीनाथ जी बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा स्नेहा राठौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में डॉ. जीनाथ जी की कक्षा 10 की छात्रा स्नेेहा शर्मा ने प्रथम, श्यामकुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा ईशा राठौर ने दूसरा व डॉ. जीनाथजी की कक्षा 12 की छात्रा अनामिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अव्वल रहीं छात्राओं को प्रधानाचार्या कंचन भट्ट ने सम्मानित किया।