मां पूर्वी देवी मंदिर मिर्रीकला में आयोजित जगराते में राधाकृष्ण का नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : UNNAO
पुरवा। मां पूर्वी देवी मंदिर मिर्रीकला में जगराते में भक्तों ने रात भर भक्ति गीतों का आनंद लिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव पार्वती व बाल गणेश की झांकियां प्रस्तुत की।
जगराते की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। प्रिया तिवारी ने ‘बंगला दिया गाड़ी दी कारोबार दिया’ गाया तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। उसके बाद नीलम तिवारी ने भक्तों ने हिलमिल के किया श्रृंगार मैया का, सजा है प्यारा दरबार मैया का। मां ही ममता, मां ही मंदिर-मां ही तीरथ है, मेरा हाथ पकड़ लो मां मुझे तेरी जरूरत है, सुनाया। अन्य गायकों ने भजनों से और भक्ति गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कलाकारों ने फूलों की होली, राधाकृष्ण, शंकर पार्वती, बाल गणेश की झांकी, तांडव व काली नृत्य नाटिकाओं का भावपूर्ण मंचन किया। विधायक अनिल सिंह, बसपा के जिला महासचिव जयप्रकाश, सुनील लोधी, मोहित यादव, मनीष शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, संदीप तिवारी, यादवेंद्र सिंह, अतुल शर्मा, चेतन, कुलदीप, सुरेश चौधरी मौजूद रहे।