चकलवंशी-संडीला मार्ग पर सारंगहार के निकट पलटी पड़ी डीसीएम।
- फोटो : amar ujala
चकलवंशी-संडीला मार्ग पर सारंगहार के निकट डीसीएम का प्रेशरपाइप फटने से अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में डीसीएम में बैठे बारह से अधिक किसान घायल हो गए। घायलों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
माखी थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों के कई किसान डीसीएम में सब्जी लादकर लखनऊ की दुबग्गा मंडी जा रहे थे। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के महमूदपुर गांव के सारंगहार के पास डीसीएम का प्रेशर पाइप फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। हादसे में डीसीएम सवार किसानों में रुकनापुर निवासी अवधेश (47), पामा खेड़ा ने सुनील मौर्य (25), उमरायखेड़ा के रामस्वरूप (65), पावा निवासी पुत्तीलाल (37), सोनेलाल (40), मनोज सिंह साहित 12 लोग घायल हो गया। पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां घायल किसानों में अवधेश, रामस्वरूप व पुत्तीलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।