फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्ग फीट जमीन के लिए भतीजे को मारी गोली

Wed, 29 Nov 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
गोली लगने के बाद घायल दिनेश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जमुनिया बंगर में 18 वर्ग फीट जमीन के लिए सोमवार देर रात पारिवारिक चाचा ने भतीजे के घर के सामने रखे छप्पर में आग लगा दी। लपटें देख बाहर निकले भतीजे पर फायर झाेंक दिया। गोली भतीजे के बाएं हाथ में लगी। गोली मारने के बाद चाचा भाग निकला। परिजन घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चाचा और उसके पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया बंगर निवासी रामशंकर व पारिवारिक भाई सिपाहीलाल के बीच गांव की 18 वर्ग फीट जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। सोमवार देर रात रामशंकर का पुत्र दिनेश बिल्हौर मार्ग स्थित अपने घर पर था। देर रात अचानक घर के बाहर रखा छप्पर जलने लगा। छप्पर जलता देख दिनेश घर से बाहर आया। दिनेश के बाहर निकलते ही चाचा सिपाहीलाल ने तमंचे से फायर झोक दिया।

गोली दिनेश के बाएं हाथ में जा धंसी। दिनेश बहोश होकर गिर गया। फायर की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक सिपाहीलाल मौके से भाग निकला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने चाचा सिपाहीलाल व बेटे छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन



 घायल दिनेश के पिता रामशंकर व भाई राहुल का 21 जनवरी 2016 को चाचा सिपाहीलाल से विवाद हुआ था। रामशंकर ने सिपाहीलाल के बेटे छोटू को गोली मार दी थी। गोली छोटू के सीने में लगी थी। लेकिन वह बच गया था। सिपाहीलाल की तहरीर पर पुलिस ने रामशंकर व बेटे राहुल सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था। पिता-पुत्र अभी भी जेल में ही हैं। ग्रामीणों में चर्चा रही कि कहीं पिता व भाई को बचाने के लिए खुद गोली तो नहीं चलाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें