उन्नाव। जिले के 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों के नेत्र के 9 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 956 पुरुष, 949 महिलाएं व 258 बच्चे जांच कराने पहुंचे। इसमें लीवर के 35, सांस रोगी 151, गैस्ट्रो के 143, डायबिटीज के 45, स्किन के 375 मरीज मिले। वहीं एनीमिया के 35, टीबी का 1, हाइपरटेंशन के 56 व 46 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। जांच में 74 कुपोषित बच्चे मिले। जिनका उपचार किया गया।
स्वास्थ्य मेला में 92 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 388 लोगों की कोरोना जांच हुई। सभी निगेटिव मिले। अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से नेत्र के नौ मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। आरोग्य मेले में 141 डॉक्टर, 424 पैरामेडिकल स्टॉफ ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।