फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र लेकर आएं टीईटी अभ्यर्थी

विज्ञापन
स्टेटिक मजिस्ट्रेट को टीईटी परीक्षा के लिए सीट पर लिखे रोल नंबर दिखाते जीआईसी के प्राधानाचार्य ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) में शामिल होने वाले छात्रों को अपने साथ प्रशिक्षण संस्था का मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों के पास प्रमाणपत्र की इंटरनेट की कॉपी है, वह प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार व सक्षम अधिकारी का हस्ताक्षर कराकर ही परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। अन्यथा उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान सिर्फ काले पेन का ही अथ्यर्थी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को 45 मिनट पहले ही प्रवेश दिया जाएगा। ताकि वह आराम से सीटिंग प्लान देखकर बैठें। 15 मिनट पहले ओएमआरसीट मिलेगी। इससे वह आराम से उसमें मांगी गई जानकारी भर सकेंगे। निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र मिलते ही वह आसानी से हल कर सकेंगे। जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर 28 नवंबर को दो पालियों में टीईटी होगी। दोनों पालियों में 18431 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 व शाम को 2:30 से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा में 600 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 30 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनकी निगरानी के लिए दो कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए 60 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 74 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली पाली में प्राथमिक स्तर के 11205 व शाम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के 7226 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को निर्धारित समय पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें