फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज भरा ट्रक लूटने वाले गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2013 04:34 PM IST
अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते दामों के बाद अब प्याज की लूट भी होने लगी है। पुलिस ने प्याज लुटेरों के गिरोह के तीन लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। लूट सात-आठ अक्तूबर की रात मछलीशहर और सिकरारा के बीच हुई थी।
विज्ञापन


लुटेरों ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद ट्रक चालक और खलासी का शव अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक हैप्पी गुप्तन के अनुसार सात-आठ अक्तूबर की रात मुंगराबाद-शाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया से प्याज लदे ट्रक का कुछ लोगों ने पीछा किया। मछलीशहर और सिकरारा के बीच ट्रक को रोकने के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी को नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया।

जब पता चला कि ट्रक पर प्याज लदा है तो दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों और ट्रक को लेकर जौनपुर कोतवाली क्षेत्र, लाइनबाजार, बक्शा और बदलापुर थाना क्षेत्रों में घूमते रहे।
विज्ञापन


सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में ड्राइवर मुनमन, का शव तथा सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ क्षेत्र में खलासी का शव सड़क किनारे फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए।

प्याज बिक नहीं पाया
उधर, ट्रक मालिक तमिलनाडु के सेलम जिले के ओमनूर निवासी नागराज ने नौ अक्तूबर को मुंगराबादशापुर थाने में ट्रक लूट का मामला दर्ज कराया। प्याज लूट का मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सतहरिया-पंवारा बॉर्डर पर पहलवान पीरबाबा के पास से एक ट्रक प्याज के साथतीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पकडे़ गए बदमाशों में सरायख्वाजा थाने के मेहरावां निवासी भोनू कश्यप, पंवारा थाना क्षेत्र के चितरिया बनकट निवासी दयाशंकर सरोज तथा हिम्मतनगर निवासी भरतलाल हैं।
विज्ञापन


आरोपी प्याज बेचने के लिए इलाहाबाद के किसी व्यापारी से सौदेबाजी कर रहे थे लेकिन बिक नहीं पाया था।

एसपी ने बताया कि भोनू कश्यप ने ट्रक चालक और खलासी को गोली मारी थी। यह गिरोह दो इंडिगो कार से निकलता था।

इलाहाबाद और आजमगढ़ रोड पर ट्रक लूट की कई वारदातें कर चुका है। पुलिस टीम को डीआईजी ने दस हजार और एसपी ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें