सुल्तानपुर। चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार को विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत रविवार को जिले की पांचों तहसील के बूथों पर विधानसभा मतदाता सूची दुुरुस्त करने के लिए बूथों पर अभियान चलाया गया। सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलाए गए अभियान में बूथों पर बीएलओ की ओर से विभिन्न फार्म भरवाए गए।
सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों को मतदाता बनाने के लिए आवेदन लिया गया। 18 वर्ष की उम्र पूरा कर चुके या जनवरी में पूरा करने वाले युवकों को भी नया मतदाता बनाने के लिए फॉर्म भरवाया गया। मतदाताओं की शिफ्टिंग, नाम संशोधन, मृतकों का नाम कटाने के लिए बीएलओ की ओर से बूथों पर फॉर्म भरवाया गया। अधिकारियों ने बूथों के विशेष अभियान का जायजा लिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि विशेष अभियान में भरवाए गए आवेदनों का विवरण तहसीलों से लिया जा रहा है।