फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार तीन युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कामतागंज बाजार के पास पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को स्मैक के साथ पकड़ा है। युवकों के पास से 12 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने शनिवार की रात वाराणसी हाईवे पर ढाबे के पास जांच के दौरान एक कार को संदिग्ध हालत में देखा तो उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में तीन युवक मिले और वे नशा कर रहे थे।
विज्ञापन

तलाशी में युवकों के पास 12 पुड़िया स्मैक मिली। पूछताछ के दौरान युवकों की पहचान अभियाकलां निवासी जीतेंद्र तिवारी, प्रहर्ष तिवारी उर्फ अंशू और पन्नाटिकरी निवासी सूबेदार सोनकर के रूप में की गई।
विज्ञापन

एसओ गौरीशंकर पाल ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें