फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस डिलीवरी मैन से दिनदहाड़े 25 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कूरेभार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रसोई गैस डिलीवरी मैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के जोर पर 25 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

यह घटना बीठलपुर गांव निवासी बृजेंद्र कुमार मिश्र के साथ हुई। बृजेंद्र क्षेत्र के इंडेन गैस सर्विस पर गैस डिलीवरी का काम करता है। बृहस्पतिवार को बृजेंद्र कुमार अयोध्या जनपद के निधियांवा गैस एजेंसी से 40 सिलेंडर छोटे वाहन पर लादकर डिलीवरी करते हुए घर की तरफ आ रहा था।क्षेत्र के प्रतापपुर महमूदपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया और असलहे के जोर पर 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि लूट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें