सुल्तानपुर)। ससुराल में पत्नी से मिलने पहुंचे एक युवक की हत्या कर शव बाग में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके का जायजा लिया। मृतक के ससुर समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने हत्या की तफ्तीश कर रही है।
अमेठी जिले केजामों निवासी हनुमान प्रसाद के पुत्र शुभम की शादी वर्ष 2016 में कस्बा कुड़वार निवासी ज्ञान प्रकाश मोदनवाल की पुत्री किरण के साथ हुई थी। शादी के बाद शुभम और किरण के बीच मनमुटाव को लेकर विवाद हो गया और कोर्ट में गुजारा भत्ते का केस चल रहा है। सोमवार को शुभम अपनी पत्नी से मिलने के लिए ससुराल आया था। मंगलवार की सुबह शुभम का शव नौगवांतीर रोड पर स्थित सीताराम की बगिया में पाया गया। शुभम के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र भी डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ पहुंच गए और निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त मृतक के पिता हनुमान प्रसाद ने की है। पिता ने ससुर समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।