फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लॉक पर नियुक्त किए जाएंगे एमआईएस को-ऑर्डिनेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समग्र शिक्षा के तहत गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित कराए जाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एक-एक एमआईएस कोऑर्डिनेटर की तैनाती की जाएगी। एमआईएस को-ऑर्डिनेटर पर मानव संपदा पोर्टल के जरिए लिए जाने वाले अवकाश, सर्विस बुक, ट्रांसफर-पोस्टिंग व वेतन का लेखा-जोखा रखने और उसे ताजा रखने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान समय में 14 ब्लॉक संसाधन केंद्र व एक नगर संसाधन केंद्र संचालित हैं। जिले में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की संख्या करीब 10 हजार हो गई है। अध्यापकों की छुट्टी, वेतन व सर्विस बुक को मानव संपदा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन कर दिया गया है लेकिन पोर्टल का अपडेशन समय-समय पर न होने की वजह से अध्यापकों को दिक्कतें हो रही हैं। यही नहीं शासन से मंगाई जाने वाली सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भी कोई उपयुक्त व्यक्ति ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर नियुक्त नहीं है।
शिक्षकों के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी सूचनाएं तैयार करवाकर जिला मुख्यालय भेजते हैं। इस प्रक्रिया में कभी-कभी अधिक समय भी लग जाता है। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूती प्रदान करने व मानव संपदा पोर्टल के जरिए शिक्षक-शिक्षिकाओं के अवकाश, वेतन व सर्विस बुक को अपडेट करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एक-एक एमआईएस कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने का निर्देश दिया है। इन ब्लॉक एमआईएस कोऑर्डिनेटर को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

एमआईएस कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता फर्म चयनित की जाएगी। चयनित फर्म की ओर से उपलब्ध कराए गए कार्मिकों को एक साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए कोई पद स्वीकृत नहीं किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से आवश्यकता के आधार पर ही संचालित की जाएगी।
बीएसए दीवान सिंह ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एमआईएस कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने के लिए डीजी का आदेश मिला है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू कराते हुए सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से कार्मिकों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें