फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। दौलतपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह सड़क किनारे दुकान पर चाय पी रहे युवक को तेज रफ्तार एसयूवी ने रौंद दिया। परिवारीजन गंभीर हालत में युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी अखिलेश गुप्ता (23) पुत्र जगन्नाथ गुप्ता बुधवार की सुबह गांव में सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर चाय पी रहा था। तभी तेज रफ्तार एक एसयूवी ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में अखिलेश को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें