फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के काम अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अपर मुख्य सचिव गृह व मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को पूरा करने की मियाद अगस्त माह तय की है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्सप्रेस-वे के शेष कार्यों को अगस्त में ही पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था व अधिकारियों को दिया है। उन्होंने जल्द ही मार्ग के संचालन के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के लिए बुुधवार को सड़क मार्ग से पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा ने हलियापुर के कुवांसी बड़ाडाड़ स्थित कार्यदायी संस्था के कार्यालय में अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की।
करीब पखवारे भर में दूसरी बार निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव ने समीक्षा में एक्सप्रेस-वे के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए अगस्त माह की मियाद तय की। पैकेज तीन के छोटे-मोटे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कूरेभार व अखंडनगर में रेलवे लाइन पर बन रहे ओवरब्रिज की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। शासन के ड्रीम प्रोजेक्ट को जल्द संचालित करने का भी अपर मुख्य सचिव ने संकेत दिया।
हलियापुर से एक्सप्रेस-वे के रास्ते कूरेभार तक उन्होंने सिक्स-लेन का जायजा लिया। इसके बाद अखंडनगर में रेलवे ओवरब्रिज का जायजा लेने के बाद अंबेडकरनगर व आजमगढ़ की ओर रवाना हो गए।
बैठक में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को निर्माण के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र व एप्को के प्रशासनिक अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें