फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह चार घंटे बंद रहेगी कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के डाकखाना उपकेंद्र व नरायनपुर फीडर की बिजली आपूर्ति एक सप्ताह सुबह चार घंटे बंद रहेगी। इस दौरान निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे स्थित पेड़ काटे जाएंगे। बिजली बाधित रहने का असर करीब 60 हजार आबादी पर पड़ेगा।
विज्ञापन

पयागीपुर से गोलाघाट तक निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे स्थित पेड़ों की कटाई का कार्य बुधवार की सुबह से शुरू होगा। पेड़ों की कटाई के लिए चार से 10 अगस्त तक शहर के डाकखाना उपकेंद्र व टीपीनगर के नरायनपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह चार घंटे बंद रहेगी।
यह जानकारी अधिशाषी अभियंता एसके सिंह ने दी। बताया कि चार से 10 अगस्त तक सुबह सात से 11 बजे तक डाकखाना उपकेंद्र व नरायनपुर फीडर की आपूर्ति सुरक्षा के लिहाज से बंद रहेगी। इसके बाद आपूर्ति शुरू होगी।
विज्ञापन

चार घंटे सुबह बिजली आपूर्ति बंद रहने का असर डाकखाना उपकेंद्र व नरायनपुर फीडर से जुड़ी करीब 60 हजार आबादी पर पड़ेगा। डाकखाना उपकेंद्र के बस स्टेशन, चौक, बढ़ैयावीर, विवेकनगर, पुलिस लाइंस व सिविल लाइन की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें