सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र के कुम्ही भुसावला गांव में एक युवक का शव गांव के बाहर नारायणा तालाब के पानी में उतराता मिला। युवक की पहचान गांव के ही जितेंद्र (30) के रूप में हुई। जितेंद्र शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर से निकला था। रविवार की सुबह उसका शव तालाब में मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दोस्तपुर थाने की पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिवार में माता अवतारी, पत्नी ममता के अलावा तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी प्रेमचंद सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।