फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सुनवाई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की ओर से दायर मानहानि केस में मंगलवार को कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली।
विज्ञापन

स्पेशल जज एमपी/एमएलए पीके जयंत ने केंद्रीय मंत्री की तलबी पर आदेश करने के लिए तीन नवंबर की तिथि नियत की है। प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के रायचंदपुर गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कोर्ट में वर्तिका सिंह समेत अन्य गवाहों की गवाही दर्ज की जा चुकी है। मंगलवार को कोर्ट ने मामले में सुनवाई पूरी कर केंद्रीय मंत्री को केस में तलब करने पर आदेश करने के लिए तीन नवंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें