सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र में चारपाई पर सोते समय एक बालक को सांप ने डस लिया। परिवारीजन उसे लेकर झाड़- फूंक के चक्कर में भटकते रहे। समय से उपचार नहीं मिलने से सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
यह हादसा क्षेत्र के काछा भिटौरा गांव निवासी रामचंद्र पाल के परिवार में हुआ। रविवार की रात रामचंद्र का बेटा प्रियांशु पाल (12) मकान के छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। देर रात प्रियांशु को सांप ने डस लिया। प्रियांशु के रोने पर परिवारीजनों को इसका पता चला। परिवारीजन प्रियांशु को लेकर झाड़-फूंक कराने के चक्कर में भटकते रहे। समय से उपचार नहीं मिलने से सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। मंगलवार को सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।