भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीया युवती पर शुक्रवार की सुबह भपटा गांव निवासी अरुण कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। चाकू के हमले से घायल युवती की खेत में गिर पड़ी थी।
चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो अरुण भाग निकला था। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने अरुण की तलाश शुरू की तो वह भपटा गांव के पास लहूलुहान हालत में मिला था।
पुलिस ने घायल अरुण को सीएचसी में भर्ती कराया था। प्रभारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर अरुण के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)