फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क के फेर में फंसा स्नातक व परास्नातक के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के करीब ढाई लाख छात्र-छात्राओं का रिजल्ट महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के बीच शुल्क जमा करने को लेकर मची खींचतान में फंस गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालयों की ओर से विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क, नामांकन शुल्क, क्रीड़ा शुल्क व उपाधि शुल्क नहीं जमा करने की वजह से परीक्षाफल घोषित नहीं हो रहा है। परीक्षाफल घोषित नहीं होने से छात्र-छात्राओं को दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने अथवा अन्यत्र प्रवेश लेने में असुविधा हो रही है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से सुल्तानपुर जनपद में तकरीबन 90 महाविद्यालय संबद्घ हैं। इसमें स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में करीब ढाई लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से स्नातक व परास्नातक कक्षाओं की केवल अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जैसे-तैसे संपन्न कराई गई थीं।
विज्ञापन

शेष कक्षाओं के विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट करने का निर्णय शासन की ओर से लिया जा चुका है लेकिन अभी तक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से किसी भी कक्षा का परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया है।
बताया जाता है कि कई महाविद्यालयों की ओर से छात्र-छात्राओं से शुल्क तो वसूला गया है लेकिन विश्वविद्यालय में परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क, नामांकन शुल्क, क्रीड़ा शुल्क व उपाधि शुल्क जमा नहीं किया गया है।
महाविद्यालयों का तर्क है कि जब विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम व द्वितीय तथा परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित ही नहीं कराईं तो शुल्क किस बात का लिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी की ओर से फीस जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। बावजूद इसके अभी भी करोड़ों रुपये महाविद्यालयों की ओर से बकाया है।
रिजल्ट रोकने की चेतावनी
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ सिंह की ओर से तीन अगस्त को महाविद्यालयों को पत्र जारी कर अवशेष शुल्क अविलंब जमा कराने का निर्देश दिया गया था। परीक्षा नियंत्रक की ओर से पत्र में कहा गया था कि पूर्ण शुल्क जमा होने के बाद ही संबंधित महाविद्यालयों के मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। बिना शुल्क जमा किए परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होगा।
विज्ञापन

शुल्क जमा होने के बाद घोषित होगा रिजल्ट
महाविद्यालयों ने छात्र-छात्राओं से फीस वसूल कर ली है लेकिन परीक्षा शुल्क, क्रीड़ा शुल्क, नामांकन शुल्क और उपाधि शुल्क विश्वविद्यालय में जमा नहीं किया है। छात्र हित को देखते हुए मुख्य परीक्षाएं करवा ली गई हैं लेकिन बिना शुल्क जमा किए संबंधित महाविद्यालय का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा।
- प्रो. रवि शंकर सिंह, कुलपति डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें