फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने की 3454 लोगों की आरटीपीसीआर व एंटीजन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कड़ी मशक्कत कर रहा है। जिले में लक्ष्य 18, 01,704 के सापेक्ष 16,94,663 लोगों को प्रथम डोज लगाई जा चुकी है जबकि मात्र 9,19,780 लोगों ने ही अब तक दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले लोगों का प्रतिदिन जांच की जा रही है। मंगलवार को 3454 लोगों की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग बाहर से आने वाले लोगों की नियमित आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच करा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 2170 लोगों की आरटीपीसीआर और 1283 लोगों की एंटीजन जांच की। हालांकि इनमें से कोई संक्रामित नहीं मिला है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि जिले में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए कुल 18,01,704 लोगों का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से पहली डोज 16,94,663 लोगों को लगाई जा चुकी है जबकि मात्र 9,19,780 लोगों को ही दूसरी डोज लगी है। हालांकि खतरे को देखते हुए लोग जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें