फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे चैंपियनशिप में 15 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
25. सुल्तानपुर में खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में 10 अगस्त से होने वाली स्टेट लेवल कराटे चैंपियनशिप के लिए रविवार को शहर के करौंदिया मोहल्ले में ट्रायल किया गया। ट्रायल में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ के लिए खिलाड़ियों की टीम रवाना होगी।
कराटे एसोसिएशन ऑफ सुल्तानपुर की ओर से रविवार को शहर के करौंदिया मोहल्ले में कराटे ट्रायल किया गया। इसमें 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में कोमल पांडेय, अवधेश कुमार निषाद, बृज किशोर, कुशल द्विवेदी, काजल, मीनाक्षी त्रिपाठी, माता बख्श सिंह, देवांश प्रताप सिंह, शिवांश प्रताप सिंह, गंगा राम विश्वकर्मा, नरेंद्रकुमार, शिवा मिश्रा, नैंसी मिश्रा, श्रेया पांडेय, उज्ज्वल सिंह शामिल रहे।
ट्रायल कोच अभिनव कुमार पांडेय, गिरजा शंकर पांडेय की देखरेख में हुआ। इस मौके पर सूर्य बख्श सिंह, शिवम मिश्र समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे। अभिनव पांडेय ने बताया कि 10 से 12 अगस्त के बीच लखनऊ के ऐशबाग स्थित अग्रवाल कॉलेज में स्टेट लेवल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें